अंतर जिला प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे 17 खिलाड़ी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 6:05 PM

विज्ञापन

रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज के विगत बीस साल के दौरान जमुई के गिद्घौर में 30 मई को होने वाली राज्यस्तरीय अंतरजिला एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में यहां के 17 छात्र छात्राएं भाग ले रही हैं. इसके लिए 29 मई को सभी खिलाड़ी जमुई के लिए प्रस्थान करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन समस्तीपुर के […]

विज्ञापन

रोसड़ा. स्थानीय यूआर कॉलेज के विगत बीस साल के दौरान जमुई के गिद्घौर में 30 मई को होने वाली राज्यस्तरीय अंतरजिला एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में यहां के 17 छात्र छात्राएं भाग ले रही हैं. इसके लिए 29 मई को सभी खिलाड़ी जमुई के लिए प्रस्थान करेंगे. उक्त जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन समस्तीपुर के संयुक्त सचिव मो. अब्बास ने खुशी व्यक्त करते हुए इन खिलाडि़यों को बधाई दिया है. साथ ही आशा व्यक्त की है कि यहां के खिलाड़ी उक्त प्रतियोगिता में निश्चित रुप से सफलता पायेंगे. भाग लेने वाले चयनित खिलाडि़यों में पुरुष वर्ग से टीम मैनेजर बैद्यनाथ दास, दीपक कुमार, गौतम कुमार, राज कुमार, विट्टू कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार दास, रौशन कुमार, पप्पू यादव, अमित दास, धीरज कुमार, मुकेश कुमार महतो, संजीत कुमार महतो शामिल हैं. महिला वर्ग से कुमारी शांति, अनुजा कुमारी, पूजा कुमारी, श्वेता कुमारी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन