बीड़ी मजदूरों की हड़ताल समाप्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 9:04 PM

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के उदयपुर गांव में विगत एक सप्ताह से जारी बीड़ी मजदूरों की हड़ताल समझौता के बाद समाप्त हुआ. समझौते के तहत बीड़ी मजदूरों को व्यवसायी एक हजार बीड़ी बनाने के एवज में 90 रुपये देंगे. वहीं सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बीड़ी मजदूर अपने पंजीकृत यूनियन के […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के उदयपुर गांव में विगत एक सप्ताह से जारी बीड़ी मजदूरों की हड़ताल समझौता के बाद समाप्त हुआ. समझौते के तहत बीड़ी मजदूरों को व्यवसायी एक हजार बीड़ी बनाने के एवज में 90 रुपये देंगे. वहीं सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बीड़ी मजदूर अपने पंजीकृत यूनियन के तहत आंदोलन करेगी. समझौते में मजदूर पक्ष से नाजिया खातुन, अफसाना खातुन, शकुंतला देवी, घुरनी देवी, अकिया खातुन, शहनाज खातुन, गुलशन आरा व व्यवसायी पक्ष से मो. जियाउद्दीन, कमलाउद्दीन, मो. मुस्ताक, रउफ अंसारी, शमशेर आलम के अलावा मजदूर नेता मो. सईद अंसारी एवं मो. जफिरुल अंसारी ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन