फोटो खींचने को लेकर दो गुटों में मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2015 6:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई. इसमें दोनों गुट से दो लोग घायल हो गये. इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि मामला अब तक पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन सूत्र बताते हैं कि गांव में गुरुवार की […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर में शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई. इसमें दोनों गुट से दो लोग घायल हो गये. इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. हालांकि मामला अब तक पुलिस तक नहीं पहुंचा है लेकिन सूत्र बताते हैं कि गांव में गुरुवार की रात लड़की की शादी थी. समारोह के दौरान जब जयमाला की बारी आयी तो इस क्षण को कैमरे में कैद करने के लिए वहां उपस्थित लोग अपना अपना मोबाइल और कैमरा ऑन कर दिया. इसका कुछ लोगों ने कड़ा विरोध किया. इसी बात को लेकर सराती पक्ष के ही दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मौके पर उपस्थित बुद्धिजीवियों ने शादी का हवाला देकर दोनों पक्ष के लोगों को तत्काल शांत करा कर इलाज के लिए भेजा जिसके बाद मामला शांत हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन