उच्च विद्यालय का समय परिवर्तन को लेकर ऊउहापोह

समस्तीपुर. जिले के उच्च विद्यालयों को प्रात:कालीन करने को लेकर अब तक विभाग की ओर से कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है. वैसे आदेश की प्रतीक्षा में कुछ विद्यालयों ने अपनी इच्छा से ही कक्षा का संचालन प्रात:कालीन कर लिया है. लेकिन कई स्थानों पर शिक्षा विभाग के पत्र की प्रतीक्षा की जा रही है. […]
समस्तीपुर. जिले के उच्च विद्यालयों को प्रात:कालीन करने को लेकर अब तक विभाग की ओर से कोई आदेश निर्गत नहीं हुआ है. वैसे आदेश की प्रतीक्षा में कुछ विद्यालयों ने अपनी इच्छा से ही कक्षा का संचालन प्रात:कालीन कर लिया है. लेकिन कई स्थानों पर शिक्षा विभाग के पत्र की प्रतीक्षा की जा रही है. इससे असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसके कारण बच्चों की परेशानी बढ़ी हुई है. जैसे जैसे दिन बीत रहा है सूरज की किरणें तीखी होती जा रही है. ऐसे में दोपहर को स्कूल से लौटना बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है. सूत्र बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित होने वाले उच्च विद्यालय अपने स्तर से ही समय परिवर्तन कर लिया है. इसलिए उन्हें क ोई परेशानी नहीं है. लेकिन जहां विभाग की चिट्ठी की प्रतीक्षा की जा रही है वहां के छात्र-छात्राओं को तीखी धूप में स्कूल आना जाना पड़ रहा है. जिस पर पदाधिकारियों को गंभीर होना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










