वैज्ञानिक अपने विजीबलिटी को बढ़ावें : डॉ मदन

Published at :06 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक अपने विजीबलिटी को बढ़ावें : डॉ मदन

फोटो संख्या : 4 आइसीटीए लैस होगा केवीकेप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में आइसीटीए विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. अध्यक्षता प्रसार शिक्षा के निदेशक डॉ जेपी उपाध्याय ने की. मुख्य अतिथि अधिष्ठाता स्नात्कोत्तर कृषि डॉ मदन सिंह ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 आइसीटीए लैस होगा केवीकेप्रतिनिधि, पूसा राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में आइसीटीए विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ. अध्यक्षता प्रसार शिक्षा के निदेशक डॉ जेपी उपाध्याय ने की. मुख्य अतिथि अधिष्ठाता स्नात्कोत्तर कृषि डॉ मदन सिंह ने प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिकों को हर हाल में अपनी विजीबलिटी को बढ़ाने की आवश्यकता है. इस बदलते मौसम में आधुनिकीकरण से ही वैज्ञानिक एवं किसान लाभ ले सकता है.अमेरिका से शुरू किया गया इस आइसीटीए पद्धति को भारत भी पूर्णरूप से विकसित कर लिया. आज के युग में वैज्ञानिकों के साथ ही किसान के पास भी वेबसाइट, इमेल, इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है. सभी कृषि विज्ञान केंद्रों को इस पद्धति से जुड़कर किसान के विकास के लिए सोचना होगा. मौके पर डॉ एके सिंह, डॉ अरुणिमा कुमारी, डॉ एके चौधरी ने संबोधित किया. संचालन डॉ दिव्यांशु ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन