बुनियादी विद्यालय में अध्यक्ष व सचिव ने जड़ा ताला

Published at :06 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी विद्यालय में अध्यक्ष व सचिव ने जड़ा ताला

फोटो संख्या : 3पूसा. स्थानीय बुनियादी विद्यालय (अभ्यासशाला) खुलने से पहले ही अध्यक्ष रानी शर्मा एवं सचिव रेखा देवी छात्रों के साथ विद्यालय में ताला जड़ दिया. इससे विद्यालय में आये शिक्षक एक साथ बाहर बैठ गये. छात्रों ने एक आवेदन में कहा कि एचएम स्थानांतरण प्रमाण पत्र के एवज में सौ रुपये प्रति मांग […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 3पूसा. स्थानीय बुनियादी विद्यालय (अभ्यासशाला) खुलने से पहले ही अध्यक्ष रानी शर्मा एवं सचिव रेखा देवी छात्रों के साथ विद्यालय में ताला जड़ दिया. इससे विद्यालय में आये शिक्षक एक साथ बाहर बैठ गये. छात्रों ने एक आवेदन में कहा कि एचएम स्थानांतरण प्रमाण पत्र के एवज में सौ रुपये प्रति मांग कर रहे हैं. शिकायत मिलने पर आनन फानन में दो दर्जन से अधिक अभिभावक एवं अध्यक्ष सचिव विद्यालय पहुंचकर छात्रों के साथ हंगामा करने एवं नारे लगाने लगे. शिक्षकों का भी आरोप है कि एचएम प्रतिदिन विद्यालय 12 बजे के बाद ही आते हंै. बिना कोई सूचना एवं प्रभार दिये विद्यालय से बाहर रहने के कारण यह सब हो रहा है. एचएम अरविंद कुमार का कहना है कि रुपये किसने दिया है वह सामने आये. बावजूद इसके शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र एवं अभिभावक ने आरोप लगा रहे हैं कि एचएम हमेशा अमर्यादित शब्द का प्रयोग स्कूल में करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन