नगर विकास मंत्री का पुतला दहन

Published at :05 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री का पुतला दहन

फोटो संख्या : 8प्रतिनिधि, रोसड़ा भाकपा अंचल परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर रविवार को नगर विकास मंत्री का महावीर चौक पर पुतला दहन किया. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रोसड़ा को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8प्रतिनिधि, रोसड़ा भाकपा अंचल परिषद के कार्यकर्ताओं ने रोसड़ा नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा नहीं मिलने के सवाल पर रविवार को नगर विकास मंत्री का महावीर चौक पर पुतला दहन किया. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने रोसड़ा को नगर परिषद का दर्जा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हमेशा रोसड़ा के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है. लोकसभा के पटल से रोसड़ा का नाम विलुप्त कर दिया. रोसड़ा जिला नहीं बनने दिया गया. वहीं सैकड़ों वर्ष स चली आ रही नगरपालिका के नाम को विलुप्त कर नगर पंचायत बना दिया गया. इस संबंध में एसडीओ से एक शिष्ट मंडल ने भेंट कर मांग पत्र को सौंपने का निर्णय लिया. मौके पर सईद अंसारी, अनिल महतो, जावेद आलम, रुमल यादव, विलक्षण पासवान, धर्मेंद्र महतो, पिंटू शर्मा, राज कुमार साह, सुरेश पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन