पुत्र ने दर्ज करायी पिता के गायब होने की प्राथमिकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी पंचायत के विश्वनाथपुर निवासी संजीत चौपाल ने थाना में अपने 65 वर्षीय पिता अवध चौपाल का अचानक गायब हो जाने का आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि विगत 31 मार्च की रात खाना खाकर पिता दरवाजे पर सोने चले गये. उसके बाद आज तक वापस […]
विज्ञापन
बेनीपुर : बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी पंचायत के विश्वनाथपुर निवासी संजीत चौपाल ने थाना में अपने 65 वर्षीय पिता अवध चौपाल का अचानक गायब हो जाने का आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि विगत 31 मार्च की रात खाना खाकर पिता दरवाजे पर सोने चले गये. उसके बाद आज तक वापस नहीं आये. इसके विरुद्ध बहेड़ा थाना में एसडीइएन 47/15 दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
तीन वारंटी धराये
बेनीपुर. बहेड़ा पुलिस ने बीती रात छापामारी कर बेनीपुर दीपाटोल से वैद्यनाथ महतो, राम अवतार यादव व नागेश्वर यादव को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी अभियुक्त फरार वारंटी है.
अवैध कारोबार व कारोबारियों पर कसेगा शिकंजा
तारडीह . नव पदस्थापित सकतपुर थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने अपने थाना क्षेत्र में अमन चैन बहाली क ो प्राथमिकता देते हुए अवैध कारोबार तथा कारोबारियों को नहीं बकसने की बात कही है.
उन्होंने चौक-चौराहों, हाट-बाजारों, स्टेशन परिसर, बस स्टैंडों पर खास नजर रखते हुए वहां फलने-फूलने वाले अवैध दारु-शराब, देसी पाउच बेचनेवाले पर नकेल कसने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










