आदर्श ग्राम में घर-घर पहुंचाएं बिजली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें डीएम ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कुबौलीराम एवं बाजितपुर के शत प्रतिशत घरों में बिजली आपूर्ति करें व मीटर रीडिंग करें. पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पर बकाये विपत्र को लेकर डीएम ने सीएस से […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई. इसमें डीएम ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कुबौलीराम एवं बाजितपुर के शत प्रतिशत घरों में बिजली आपूर्ति करें व मीटर रीडिंग करें.
पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल पर बकाये विपत्र को लेकर डीएम ने सीएस से अविलंब बिल भुगतान करने को कहा है. वही लोकसभा चुनाव में विद्यालयों में लगाये गये विद्युत कनेक्शन के विपत्र भुगतान को ले सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा है. जिलाधिकारी ने विद्युत विपत्र वसूली पर संतोष जताया. साथ ही दोषपूर्ण मीटरों को शीघ्र बदलने की हिदायत दी. बैठक में विद्युत विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










