सेंट पाल मिशन स्कूल का हुआ उद्घाटन

विज्ञापनदाता की खबर फोटो संख्या ::::8समस्तीपुर. ताजपुर रोड स्थित धर्मपुर चौक पर सेंट पॉल मिशन स्कूल का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन आराधना घर चर्च के पास्टर ललित पॉल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने नर्सरी से वर्ग सात तक की सीबीएसइ पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के लिए अभिभावकों से आह्वान किया. कार्यक्रम […]
विज्ञापनदाता की खबर फोटो संख्या ::::8समस्तीपुर. ताजपुर रोड स्थित धर्मपुर चौक पर सेंट पॉल मिशन स्कूल का शनिवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. इसका उद्घाटन आराधना घर चर्च के पास्टर ललित पॉल ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने नर्सरी से वर्ग सात तक की सीबीएसइ पाठ्यक्रम की शिक्षा देने के लिए अभिभावकों से आह्वान किया. कार्यक्रम को शिक्षाविद् प्रो. शाहिद अहमद ने कहा कि इस क्षेत्र में इस स्कूल के द्वारा अच्छी शिक्षा बच्चों को प्राप्त हो सकेगा. उन्होंने मदर टरेसा की चर्चा करते हुए शिक्षा के साथ साथ सेवा भाव के महत्व पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्र म पेश कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का संचालन विशेष गीतों से भाई संतोष पॉल व उनके टीम के द्वारा पेश किया गया. निदेशक मोहन पॉल ने बताया कि क्षेत्रीय अभिभावकों की मांग पर स्कूल की स्थापना ईसाई संस्था के अंतर्गत किया गया है. जो बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से अच्छी शिक्षा, अनुशासन, संगीत, कंप्यूटर आदि की शिक्षा प्रदान करेगी. मौके पर अनवर आलम, अरुण राय, जितेंद्र कुमार, सोनल वर्मा, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार, चंद्रप्रभा समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे. अंत में निदेशक ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










