रेलवे संवेदक से मांगी दो लाख रंगदारी

काम बंद करा की मारपीटप्रतिनिधि, समस्तीपुर रेलवे के संवेदक के साथ शनिवार को अपराधियों ने मारपीट की. साथ ही दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. इस संबंध में पीडि़त संवेदक ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के मोहनपुर निवासी […]
काम बंद करा की मारपीटप्रतिनिधि, समस्तीपुर रेलवे के संवेदक के साथ शनिवार को अपराधियों ने मारपीट की. साथ ही दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. इस संबंध में पीडि़त संवेदक ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के मोहनपुर निवासी नीरज कुमार शहर के अटेरन चौक स्थित ड्राइवर कॉलोनी में शनिवार को मरम्मत का कार्य करा रहे थे. इसी क्रम में प्रदीप कुमार अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और काम बंद कराते हुए मारपीट करने लगे. संवेदक का कहना है कि आरोपियों ने काम करने की एवज में दो लाख रुपये रंगदारी देने की भी मांग की. घायल संवेदक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, नगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










