जिप सदस्य को जान से मारने की धमकी

Published at :03 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
जिप सदस्य को जान से मारने की धमकी

रोसड़ा (समस्तीपुर) : अनुमंडल क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी व जिप सदस्य मनीष कुमार रजक उर्फ मुन्ना को पड़ोसी ने ही शुक्रवार को केस उठाने की धमकी देते हुए जातिसूचक गाली गलौज के साथ हाथापायी कर दिया. साथ ही हत्या कर लाश गायब कर देने की धमकी दी. इस संबंध में जिप सदस्य श्री मुन्ना ने […]

विज्ञापन

रोसड़ा (समस्तीपुर) : अनुमंडल क्षेत्र के मंगलगढ़ निवासी व जिप सदस्य मनीष कुमार रजक उर्फ मुन्ना को पड़ोसी ने ही शुक्रवार को केस उठाने की धमकी देते हुए जातिसूचक गाली गलौज के साथ हाथापायी कर दिया. साथ ही हत्या कर लाश गायब कर देने की धमकी दी. इस संबंध में जिप सदस्य श्री मुन्ना ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन देकर जानमाल व घर की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

श्री मुन्ना ने कहा है कि ग्रामीण जीवछ यादव व उनकी पत्नी ममता देवी के ऊपर विगत 1 अप्रैल 15 को अनुसूचित अधिनियम के तहत हसनपुर थाना में केस किया था. इसके अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार को थाने के एएसआइ गोपाल राय ने उनसे पूछताछ करने उनके घर पहुंचे. पूछताछ कर लौटने के बाद दोनों आरोपितों ने श्री मुन्ना के घर पर आकर अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारु हो गये. साथ ही केस उठाने वर्ना हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा है कि जनप्रतिनिधि होने के कारण लोगों की समस्या को सुनना पड़ता है. जल जमाव को लेकर आरोपितों द्वारा इस तरह हमला किया जा रहा है. उन्होंने उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध में डीएसपी जीएम कुमार ने संबंधित थाना को जांचोपरांत कार्रवाई का आदेश दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन