मांगों को ले दिया धरना

Published at :03 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मांगों को ले दिया धरना

उजियारपुर. प्रखंड के अंगारघाट स्थित गंडक नदी पर बने नवनिर्मित पुल की दोनों ओर संपर्क पथ बनाने, अंगारघाट चौक पर गोलंबर का निर्माण करने, पुल पर रोशनी की व्यवस्था करने व पहुंच पथ को दलसिंहसराय से जोड़ने की व्यवस्था समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुल को जाम कर धरना दिया. […]

विज्ञापन

उजियारपुर. प्रखंड के अंगारघाट स्थित गंडक नदी पर बने नवनिर्मित पुल की दोनों ओर संपर्क पथ बनाने, अंगारघाट चौक पर गोलंबर का निर्माण करने, पुल पर रोशनी की व्यवस्था करने व पहुंच पथ को दलसिंहसराय से जोड़ने की व्यवस्था समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुल को जाम कर धरना दिया. मौके पर हुई सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामचंद्र महतो ने की. वक्ताओं ने नवनिर्मित पुल के गुणवत्ता की जांच करने व भूस्वामियों को मुआवजा देने की भी मांग की. प्रखंड से आये प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह दंडाधिकारी प्रवीण कुमार झा को धरनार्थियों ने पांच सूत्री मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा. दंडाधिकारी ने उनके मांगों को उच्चाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीणों धरना समाप्त किया. मौके पर महावीर पोद्दार, हरिकांत गिरि, संजय कु मार झा, अरुण कुमार झा, सुधीर कुमार झा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन