हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा

Published at :03 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर निकली शोभा यात्रा

फोटो संख्या : 1, 2 व 3समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी गली स्थित श्री हनुमान मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनायी गयी. सुबह हनुमान की पूजा अर्चना करने के उपरांत भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों नर-नारियों व युवतियों भाग लिया. शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1, 2 व 3समस्तीपुर. शहर के मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी गली स्थित श्री हनुमान मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार को हनुमान जयंती महोत्सव धूमधाम से मनायी गयी. सुबह हनुमान की पूजा अर्चना करने के उपरांत भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों नर-नारियों व युवतियों भाग लिया. शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ शहर के मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड, राम बाबू चौक, शंकर रोड, नीम चौक, गोला रोड होते से गुजरी. इसमें विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गयी थी. वहीं सजीव हनुमान के रूप में तो राजा केडिया व बाल बाल हनुमान के रूप में केशव सिंघानिया रथ पर सवार थे. शोभा यात्रा में भक्त जय श्री राम, जय बाबा की समेत अन्य जयकारों से गंूजायमान हो उठा. निशान शोभा यात्रा के दौरान पालीवाल मार्केट के समीप, नीम चौक, यूको बैंक के समीप व रंगोली गार्मेंट के समीप लोगों जल, शरबत, फल भक्तों को देकर सेवा की. शोभा यात्रा का नेतृत्व बैद्यनाथ शर्मा व रमेश कुमार बोहना किया. शोभा यात्रा पुन: मंदिर परिसर पहुंच समाप्त हुआ. इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. दिन के 11 बजे से 3 बजे तक अष्टयाम यज्ञ का भी आयोजन हुआ. मौकेपर बुगल कि शोर पोद्दार, चंद्रदेव मोर, रमेश बोहरा, आशीष मोदी, सौरभ बोहरा, संजय सुरेका, पार्षद राकेश राज, मनोज जायसवाल, आशीष बिदसरीया,बंटी झुनझुनवाला, रवि झुनझुनवाला, प्रवीण मोदी, दिनेश बोहरा, राघव बोहर, प्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन