ट्रेन विलंब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Published at :03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन विलंब होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

समस्तीपुर. जयनगर से सहरसा जाने वाली जानकी एक्सप्रेस के विलंब होने पर यात्रियों ने स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि ट्रेन की खुलने की कोई जानकारी रेल प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा नहीं दी जा रही है. जबकि ट्रेन दोपहर से यहां आकर रुकी हुई […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जयनगर से सहरसा जाने वाली जानकी एक्सप्रेस के विलंब होने पर यात्रियों ने स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर जमकर हंगामा किया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि ट्रेन की खुलने की कोई जानकारी रेल प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा नहीं दी जा रही है. जबकि ट्रेन दोपहर से यहां आकर रुकी हुई है. ट्रेन खुलने के नियत समय 5.10 बजे हैं. जबकि 40 मिनट बीत जाने के बाद भी रेल प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा ट्रेन खुलने की सूचना दी गयी है और ना ही पूछताछ काउंटर पर ही कोई जानकारी मिल रही है. यात्रियों का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ. गुस्साये यात्रियों ने एसएस कार्यालय व आउटडोर, एएसएम ऑफिस में जाकर हंगामा करना शुरू कर दिया. इसकी जानकारी मिलते ही एसएस सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने जानकी एक्सप्रेस के गार्ड के उपलब्ध नहीं होने पर डीजल लॉबी से गार्ड की ड्यूटी में आने की जानकारी ली. करीब 40 मिनट बाद गार्ड के आने के बाद ट्रेन खुली. बता दें यात्रियों का कहना था कि इन दिनों सवारी गाडि़यों पर विलंब को लेकर यात्रियों का हंगामा जंकशन पर होते रहता है. रेल प्रशासन इसके लिए गंभीर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन