कांग्रेसियों ने गिरिराज सिंह का पुतला फूंका

Published at :03 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने गिरिराज सिंह का पुतला फूंका

फोटो:::::: 8प्रभात खबर टोली, समस्तीपुरप्रखंड कांग्रेस किसान खेत मजदूर की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर स्थानीय स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया गया. मौके पर सभा की गयी. अध्यक्षता मो. साबिर हुसैन ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निजी जीवन पर अपशब्द का इस्तामाल करना गिरिराज […]

विज्ञापन

फोटो:::::: 8प्रभात खबर टोली, समस्तीपुरप्रखंड कांग्रेस किसान खेत मजदूर की ओर से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विवादित बयान को लेकर स्थानीय स्टेशन चौक पर पुतला दहन किया गया. मौके पर सभा की गयी. अध्यक्षता मो. साबिर हुसैन ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि निजी जीवन पर अपशब्द का इस्तामाल करना गिरिराज सिंह की छोटी मानसिकता का परिचायक है. ऐसे मंत्री को तुरंत हटाया जाये. अन्यथा देश की जनता मोदी सरकार को कभी माफ नहीं करेगी. इससे पहले युवा कांग्रेस की ओर से शहर में जुलुस निकाला गया. मौके पर अनिता राम, बच्चा बाबू गिरि, एखलाकुर रहमान, विनोद कुमार,राम विलास यादव,शहजाद, तहसीन, दीपक कुमार, आशिक, उमेश कुमार, राम विलास पासवान आदि शामिल थे. कल्याणपुर: शुक्रवार को भाजपा नेता सह केंद्रीय मंत्री का गिरिराज सिंह के बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला फूंका. मौके पर कांगे्रस युवा बिगे्रड के प्रदेश अध्यक्ष परितोष रंजन, प्रखंड अध्यक्ष अजय चौधरी, हरिश्चंद्र चौधरी, रंधीर राय,विजय देव , राम जतन पासवान सहित दर्जनांे कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन