पुलिस पर हमले की फिर से दर्ज हुई प्राथमिकी

Published at :03 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस पर हमले की फिर से दर्ज हुई प्राथमिकी

केवल स्थान मेले में पुलिस पर हुआ था हमला प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीकेवल स्थान मेले में पुलिस पर हुए हमले को लेकर शुक्रवार को फिर से ताजपुर हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी राजेद्र सिंह ने बताया कि हलई ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार चौधरी के बयान पर […]

विज्ञापन

केवल स्थान मेले में पुलिस पर हुआ था हमला प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरीकेवल स्थान मेले में पुलिस पर हुए हमले को लेकर शुक्रवार को फिर से ताजपुर हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस आशय की जानकारी देते हुए डीएसपी राजेद्र सिंह ने बताया कि हलई ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में अवैध रूप से शराब बेच रहे शिवनाथ सहनी, सनोज सहनी, मनोज सहनी तथा दुकान के पार्टनर रामअचल सहनी के अतिरिक्त अजीत सहनी, कन्हैया सहनी, गेना सहनी, संजय सहनी, अंजनी सहनी, सुनील सहनी, ड्राइवर उमेश सहनी सहित ग्यारह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. साथ ही दो दर्जन लोगों को अज्ञात अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि केवल स्थान के समीप सामुदायिक भवन के पास ही अवैध रूप से शराब बेचा जा रहा था जब डीएसपी राजेंद्र सिंह ने विक्रेताओं से कागजात दिखाने को कहा तो वे आनाकानी करने लगे. बाद में पांच कार्टून अवैध शराब व चार सौ एमएल के पाउच को जब्त कर गाड़ी में रख दिया गया. इतने में लगभग दो दर्जन अज्ञात लोगों ने जेनेरेटर का लाइन काटकर पुलिस बलों पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया. इसमें डीएसपी समेत उसके अंगरक्षक और कई पुलिस बलों को चोट आयी. सिपाही राकेश कुमार की चिकित्सा पटोरी में करायी गई. हमलावरों ने गिरफ्तार दो विक्रेताओं को भी छुड़ा लिया था व जब्त किये गये सभी शराब ले भागे थे. डीएसपी ने बताया कि पूर्व में दर्ज मामले में गलत लोगों के नाम पता दर्ज होने के कारण गहन छानबीन के बाद इस बार प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन