अब लाडलियों को मिलेगी 0.1 फीसदी अधिक ब्याज

समस्तीपुर : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत अब छोटी बच्चियों के भविष्य को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा. नये वित्तीय वर्ष से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलने वाले खाताओं में 0.1 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगा. पहले जहां यह ब्याज दर प्रतिवर्ष 9.1 फीसदी थी. वहीं अब यह 9.2 फीसदी प्रतिवर्ष […]
समस्तीपुर : बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान के तहत अब छोटी बच्चियों के भविष्य को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकेगा. नये वित्तीय वर्ष से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलने वाले खाताओं में 0.1 फीसदी अधिक ब्याज दर मिलेगा. पहले जहां यह ब्याज दर प्रतिवर्ष 9.1 फीसदी थी. वहीं अब यह 9.2 फीसदी प्रतिवर्ष मिलेगा.
नयी दरों को एक अप्रैल से लागू कर दिया गया है. इसके अलावा छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में बदलाव किया गया है. सरकार के वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के तहत खुलने वाले खातों पर नयी ब्याज दरें तय की है. इसके तहत अब पांच वर्षीय खातों पर 9.2 की जगह 9.3 फीसदी की ब्याज दरें मिलेंगी. हालांकि डाक विभाग की लब्ध प्रतिष्ठित योजना किसान विकास पत्र, राष्ट्रीय बचत पत्र, सावधि जमा खातों मयादी जमा खाता, बचत खाता, एमआइएस व पीपीएफ खातों की ब्याज दरों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गयी है.
इस बाबत डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने बताया कि बढ़ी हुई ब्याज दरों के संदर्भ में जल्द ही डाकघरों पर लोगों को जानकारी दी जायेगी. नयी ब्याज दरें योजना वर्ष 2014(अप्रैल) वर्ष 2015(अप्रैल) सुकन्या समृद्धि 9.1 9.2 पांच वर्षीय एससीएसएस 9.2 9.3 बचत खाता 4.0 4.0 पांच वर्षीय एनएससी 8.5 8.5 किसान विकास पत्र 8.7 8.7 पीपीएफ 8.7 8.7 ब्याज प्रति वर्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










