लोकसभा स्तरीय सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक

मोरवा. 21 हजार से अधिक सदस्यता अभियान पूरा करने वाले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के साथ भोजन कराने का सुअवसर उपलब्ध कराया जायेगा. उक्त घोषणा स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने मंगलवार को आयोजित उजियारपुर लोकसभा स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुये की. सांसद ने पांच हजार से अधिक सदस्य बनाने […]
मोरवा. 21 हजार से अधिक सदस्यता अभियान पूरा करने वाले को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के साथ भोजन कराने का सुअवसर उपलब्ध कराया जायेगा. उक्त घोषणा स्थानीय सांसद नित्यानंद राय ने मंगलवार को आयोजित उजियारपुर लोकसभा स्तरीय भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित करते हुये की. सांसद ने पांच हजार से अधिक सदस्य बनाने वालों को प्रदेश अध्यक्ष एवं दस हजार से अधिक सदस्य बनाने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सम्मान पूर्वक भोजन का सुअवसर उपलब्ध कराने का वादा करते हुए सदस्यों को एक सप्ताह के अंदर लक्ष्य पूरा करने का आहृवान किया. सांसद ने किसानों के उत्पादित अनाज का लागत मूल्य खुद तय कर इसका समुचित लाभ किसानों को मिलने के लिए संसद में आवाज उठाने की जानकारी दी. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने सभी प्रखंडों से लक्ष्य नही पूरा किये जाने पर चिंता प्रकट करते हुए शीघ्र लक्ष्य पूरा करने का आग्रह किया. प्रदेश संगठन मंत्री शिवनारायण सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया. मौके पर चन्द्रकांत चौधरी, राजीव रंजन, मणी प्रसाद सिंह, सुरेश राय, नरेन्द्र चौधरी,राजेश्वर ठाकुर,मनोरंजन मोदीन, इन्द्रदेव प्ऱ राय,आलोक कुमार ठाकुर सहित सैकड़ों उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










