अपराधियों नंे स्वर्ण व्यवसायी से बाइक व लाखों के स्वर्णाभूषण लूटे

मारपीट कर व्यवसायी को किया जख्मीएनएच 28 बहिरा चौर की घटनाउजियारपुर. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर बहिरा चौर के समीप सोमवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से बाइक व लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण लूट लिये. इस दौरान अपराधियों व्यवसायी के साथ मारपीट भी की. जख्मी व्यवसायी का सातनपुर स्थित […]
मारपीट कर व्यवसायी को किया जख्मीएनएच 28 बहिरा चौर की घटनाउजियारपुर. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर बहिरा चौर के समीप सोमवार की संध्या अज्ञात अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से बाइक व लाखों रुपये मूल्य के स्वर्णाभूषण लूट लिये. इस दौरान अपराधियों व्यवसायी के साथ मारपीट भी की. जख्मी व्यवसायी का सातनपुर स्थित निजी क्लिनिक में इलाज चल रहा है. इधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. घटना के संबंध में बताया गया है कि माधोडीह निवासी स्वर्ण व्यवसायी उमेश साह सोमवार की शाम मंगल चौक स्थित अपने दुकान मनीष ज्वेलर्स को बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में बहिरा चौर के समीप पहले से घात लगाये अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक लिया और डिक्की में रखे स्वर्णाभूषण और बाइक छीन ली. विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को मारपीट कर जख्मी कर दिया. व्यवसायी के शोर मचाने पर आसपास से गुजर रहे लोगों को जमा होते देख अपराधी अंधेरे का फायदा उठा भाग निकले. स्थानीय लोगों ने जख्मी व्यवसायी को इलाज के लिये सातनपुर के निजी क्लिनिक में भरती कराया है. लूटे गये आभूषणों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि दो दिन पूर्व इसी स्थान पर अपराधियों ने एक ट्रक को लूट लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










