पीडि़ता ने छेड़खानी की शिकायत

पुलिस ने बाइक की बरामदखानपुर. थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में एक सुनसान जगह पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मधुटोल निवासी पीडि़त महिला ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं […]
पुलिस ने बाइक की बरामदखानपुर. थाना क्षेत्र के रंजीतपुर गांव में एक सुनसान जगह पर एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मधुटोल निवासी पीडि़त महिला ने थाना में आवेदन देकर दो लोगों पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है. हालांकि समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. आवेदन में महिला ने बताया है कि विगत 22 मार्च को रात्रि के नौ बजे रंजीतपुर के रास्ते से गुजर रही थी. इसी बीच रात में दो तीन लोग रास्ते में हाथ पकड़कर छेड़खानी करने की कोशिश की. पीडि़ता के चिल्लाने पर कुछ लोगों वहां पहुंच गये. लोगों को देखते ही सभी वहां से भाग निकले. हालांकि लोगों ने एक बाइक बरामद कर पुलिस को सौंप दी. लोगों का बताना था कि उक्त बाइक उसी लोगों की है. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










