किसानों ने बीज उपादान का सीखा गुर

खानपुर. प्रखंड के मसीना बीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा तीन दिवसीय किसान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान बेगूसराय, दरभंगा के करीब छह सौ किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने सिरोपट्टी स्थित कंपनी के कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बीजों की गुणवता […]
खानपुर. प्रखंड के मसीना बीज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा तीन दिवसीय किसान संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान बेगूसराय, दरभंगा के करीब छह सौ किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने सिरोपट्टी स्थित कंपनी के कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बीजों की गुणवता पर प्रकाश डालते हुए बीज उपादान, बीज सूखाने आदि विधियों से अवगत कराया. कंपनी के प्रबंध निदेशक द्वारा किसानों को बीजों के विभिन्न निदेशक द्वारा किसानों को बीजों के विभिन्न प्रभेदों की जानकारी दी गयी. इस दौरान किसानों ने बीजों की उपादान व प्रभेदों की जानकारी वैज्ञानिकों से हासिल की. इस दौरान उत्साह से लबरेज किसानों ने वैज्ञानिकों से संवाद स्थापित किया. जिसपर उन्हें उनके सवालों से संतुष्ट कराया गया. इस संवाद गोष्ठी की सफलता में मसीना बीज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मी महेश दीक्षित, अनूप त्रिपाठी, विष्णुदेव महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










