मापतौल निरीक्षक ने की छापेमारी, 14 को नोटिस

दलसिंहसराय. बिना लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक व अन्य बाटों का उपयोग कर रहे व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में सोमवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना मिलते ही कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शटर गिर गये तो कई भाग खड़े हुए. मापतौल निरीक्षक शंकर ठाकुर ने मालगोदाम रोड, घाट नवादा रोड व कुलदीप मार्के ट में छापेमारी की. इस […]
दलसिंहसराय. बिना लाइसेंस इलेक्ट्रॉनिक व अन्य बाटों का उपयोग कर रहे व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों में सोमवार को छापेमारी की गयी. छापेमारी की सूचना मिलते ही कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के शटर गिर गये तो कई भाग खड़े हुए. मापतौल निरीक्षक शंकर ठाकुर ने मालगोदाम रोड, घाट नवादा रोड व कुलदीप मार्के ट में छापेमारी की. इस दौरान बिना मान्यता प्राप्त लाइसेंस के मापतौल इलेक्ट्रॉनिक बाटों के उपयोग करने के आरोप में चौदह कारोबारी को दोषी पाया. साथ ही उन्हें तत्काल नोटिस देते हुए अविलंब अपने बाटों के साथ उपस्थित होकर लाइसेंस लेने का निर्देश दिया. अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी. मौके पर कर्मी मनोज ठाकु र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










