आग लगने से दो घर जलकर राख

Published at :23 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से दो घर जलकर राख

फोटो संख्या : बिथान. प्रखंड के सखवा चौक स्थित सोमवार की दोपहर आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. जिस समय आग लगा उस समय पीडि़त परिवार के सदस्य अपने अपने खेतों में गये हुए थे. उनके घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. अगलगी की घटना में लगभग एक लाख […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : बिथान. प्रखंड के सखवा चौक स्थित सोमवार की दोपहर आग लगने से दो घर जलकर राख हो गये. जिस समय आग लगा उस समय पीडि़त परिवार के सदस्य अपने अपने खेतों में गये हुए थे. उनके घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गये. अगलगी की घटना में लगभग एक लाख रुपये के समान की जलने की बात कही जा रही है. घटना के बारे में बताया जाता है कि भूषण शर्मा व अजय कुमार शर्मा के घर में आग लगी. आग लगने का कारण खाना बनाकर बगल में रखे कूड़े की ढेर से सुलग रही चिनगारी को बतायी जा रही है. ग्रामीण जब तक कुछ समझते तब तक दोनों घर को अपने आगोश में ले लिया. ग्रामीणों ने चापाकल व पंप सेट के माध्यम से आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दोनों घर राख हो चुके थे. पीडि़त परिवार ने इस संबंध में सहायता के लिए बीडीओ आर राज को आवेदन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन