कलश यात्रा के साथ काली मंदिर परिसर में यज्ञ शुरू

Published at :22 Mar 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ काली मंदिर परिसर में यज्ञ शुरू

फोटो संख्या : 2बिरौली घाट से कन्याओं ने भरा जलपूसा. प्रखंड के दक्षिण हरपुर चौक स्थित बूढी गंडक नदी बांध पर बने ऐतिहासिक माताजी के मंदिर में यज्ञ के लिए बिरौली घाट से कन्याओं ने कलश में जल भर कर यात्रा निकाली. ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालु अपनी […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 2बिरौली घाट से कन्याओं ने भरा जलपूसा. प्रखंड के दक्षिण हरपुर चौक स्थित बूढी गंडक नदी बांध पर बने ऐतिहासिक माताजी के मंदिर में यज्ञ के लिए बिरौली घाट से कन्याओं ने कलश में जल भर कर यात्रा निकाली. ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर में दूर दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगने आते हैं. माता उनकी मनोकामना पूरी करती है. इसके कारण आस्थावानों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. यज्ञ को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के रास्तों को दुल्हन की तरह सजाया गया है. लोगों का कहना है कि यज्ञ नवरात्रा के नौ दिन तक चलेगा. विपिन बाबा के अगुवाई में यज्ञ को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों में उपेंद्र राय, संजय त्रिवेदी, शशि भूषण प्रसाद, मुकेश कुमार राय, मुकेश कुमार पटेल, रिंकू कुमार, मनीष कुमार, विक्की कुमार, सुबोध कुमार, राम नंदन राय, गुड्डू कुमार आदि भक्त पूरी श्रद्धा से जुटे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन