विकलांग किसानों के लिए राष्ट्रीय कार्यशाला आज

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में कुलपति डॉ आरके मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को होगा. इसमें खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में विकलांग किसानों के लिए कृषि व्यवसाय में सतत विकास विषय पर चर्चा के साथ समीक्षा की जायेगी. इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य […]
पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के संचार केंद्र में कुलपति डॉ आरके मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को होगा. इसमें खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में विकलांग किसानों के लिए कृषि व्यवसाय में सतत विकास विषय पर चर्चा के साथ समीक्षा की जायेगी. इस कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य सभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी एवं महेश्वर हजारी के शिरकत करने की संभावना है. सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ जीएन कर्ण भी विचार प्रकट करेंगे. बतौर मुख्य अतिथि सुपर टेक विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ भीपीएस अड़ोरा के भी शामिल होने की संभावना है. जानकारी देते हुए एग्री बिजनेस के को-ऑर्डिनेटर डॉ एसपी सिंह ने कहा कि इस कार्यशाला से देश के विकलांग किसानों को कृषि क्षेत्र में नया आयाम हासिल हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










