सीसीइ ने लिया काउंटरों का जायजा

फोटो संख्या : 8समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन से पहुंचे चीफ कॉमनिकेशन इंजीनियर श्याम लाल प्रसाद ने शनिवार को स्थानीय जंकशन स्थित विभिन्न काउंटरों व साफ सफाई का जायजा लिया. इस क्रम उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिये. सीसीइ दोपहर बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक बीएस दोहरे के साथ जंकशन पर पहुंचे. उन्होंने सर्वप्रथम […]
फोटो संख्या : 8समस्तीपुर. पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर जोन से पहुंचे चीफ कॉमनिकेशन इंजीनियर श्याम लाल प्रसाद ने शनिवार को स्थानीय जंकशन स्थित विभिन्न काउंटरों व साफ सफाई का जायजा लिया. इस क्रम उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिये. सीसीइ दोपहर बाद अपर मंडल रेल प्रबंधक बीएस दोहरे के साथ जंकशन पर पहुंचे. उन्होंने सर्वप्रथम पूछताछ काउंटर पर लगे बोर्ड का अवलोकन किया. इसमें उन्होंने कुछ परिवर्तन का निर्देश दिया. इसके बाद बुकिंग काउंटर पहुंचे. जहां कुछ कर्मियों को बर्दी में नहीं देख कर गहरी नाराजगी जतायी. साथ ही आगे से पूरी चुस्ती के साथ ड्यूटी करने को कहा. इसके बाद वे सीधे आरक्षण काउंटर पहुंचे. यहां भी कुछ कर्मियों को बिना वर्दी में देखा. साथ ही नेम प्लेट भी नहीं देखा. इसको लेकर उन्होंने कर्मियों को क्लास लेकर इसकी महत्ता की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराने की कोशिश की. इसके बाद प्लेटफॉर्म पर पहुंचे एडीआरएम एवं सीसीइ ने सफाई व्यवस्था को चौकस रखने का आदेश दिया. मौके पर पर एएससीइ अंजनी कुमार सिंह, एसएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










