क्वार्टर फाइनल में दिखा खेल प्रेमियों का जुनून

फोटो संख्या : 14बड़े पर्दे पर खेल प्रेमियों ने उठाया क्रिकेट का आनंदसमस्तीपुर. विश्वकप में पहली बार नॉक आउट मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद पर्दे पर जिस तरह भारतीय टीम के खिलाडि़यों के अंदर जोश दिखा. उससे कहीं ज्यादा शहर के खेल प्रेमियों के अंदर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद जुनून […]
फोटो संख्या : 14बड़े पर्दे पर खेल प्रेमियों ने उठाया क्रिकेट का आनंदसमस्तीपुर. विश्वकप में पहली बार नॉक आउट मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद पर्दे पर जिस तरह भारतीय टीम के खिलाडि़यों के अंदर जोश दिखा. उससे कहीं ज्यादा शहर के खेल प्रेमियों के अंदर भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद जुनून देखने को मिला. जैसे ही गुरुवार को क्वार्टर फाइनल के अहम मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को पराजीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया कि खेल प्रेमी फाइनल के अंक गणित में जुट गये. वहीं लक्ष्मी टॉकिज के बड़े पर्दे पर यूएफओ के माध्यम से क्वार्टर फाइनल मैच देखने का भी खेल प्रेमियों ने आनंद उठाया. खेली प्रेमी पंचम कुमार ने बताया कि लगातार सात मैच जीत चुकी भारतीय क्रिकेट टीम की असली परीक्षा सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया टीम के साथ होगी. व्यवसायी रौशन कुमार ने बताया कि जिस आत्मविश्वास से लबरेज होकर भारतीय टीम प्रदर्शन कर रही है. उससे अब यही लग रहा है कि वर्ल्ड कप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










