एक ही समय में दो जगह उपस्थिति पर राज्यपाल ने लिया संज्ञान
वारिसनगर. राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले महाअभियान पल्स पोलियो में एक आशा कार्यकर्ता द्वारा कार्यरत रह कर उसी दौरान न्यायालय में भी हाजिरी देने के मामले में राज्यपाल ने संज्ञान लेते हुए विधि विभाग के सचिव सह विधि परामर्शी को एक पत्र लिखा है. राज्यपाल सचिवालय के ज्ञापांक 294 / (777), पटना में विशेष कार्य […]
वारिसनगर. राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले महाअभियान पल्स पोलियो में एक आशा कार्यकर्ता द्वारा कार्यरत रह कर उसी दौरान न्यायालय में भी हाजिरी देने के मामले में राज्यपाल ने संज्ञान लेते हुए विधि विभाग के सचिव सह विधि परामर्शी को एक पत्र लिखा है. राज्यपाल सचिवालय के ज्ञापांक 294 / (777), पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी (स्थापना) कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए सूचित करने की बातें कही गयी है. ज्ञात हो कि शादीपुर बथनाहा गांव के कमल कुमार सहनी ने एक आवेदन जिलाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों को देते हुए बताया था कि 17 नवंबर को आशा कार्यकर्ता अनीता कुमारी पल्स पोलियो अभियान में कार्यरत रही थी. साथ ही शादीपुर में दल संख्या 39 में रहकर घर घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का काम किया था व टैलीशीट पर हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति भी बनायी थी. वहीं दूसरी ओर उसी दिन प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रंजुला भारती के न्यायालय में टीआर संख्या 3656/14 में न्यायालय में उपस्थित होकर अपनी हाजिरी दी थी. श्री सहनी ने एक समय में दोनों जगहों पर उनकी उपस्थिति पर सरकार व न्यायालय के साथ धोखाधड़ी करने की बाते कहते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की थी. इस आलोक में उक्त कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










