बरात से लौट रहा टेंपो पलटा, एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : अदलपुर गांव के समीप देर रात बारातियों से भरी टेंपो पलट जाने से एक बराती की मौत व 10 बराती घायल हो गये. घायलों का इजाज अन्यत्र निजी अस्पताल में चलाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर के शिवना के शिवबालक चौधरी के पुत्र भोला चौधरी की बरात चकोसन महनार […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : अदलपुर गांव के समीप देर रात बारातियों से भरी टेंपो पलट जाने से एक बराती की मौत व 10 बराती घायल हो गये. घायलों का इजाज अन्यत्र निजी अस्पताल में चलाया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहिउद्दीननगर के शिवना के शिवबालक चौधरी के पुत्र भोला चौधरी की बरात चकोसन महनार से देर रात लौट रही थी. इसी क्रम में अदलपुर के समीप टेंपो के पलट जाने के कारण उस पर सवार तकिया शिवना निवासी मनोज चौधरी (41) की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं 10 अन्य बराती घायल हो गये.
घायलों में दो हालत चिंताजनक बनी हुई है. शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को अपने कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व टेंपो को जब्त कर ली. घायलों में अजीत साह, विनोद चौधरी, अशोक चौधरी, मो़ ताशीम, प्रमोद पासवान, गोविन्द चौधरी आदि शामिल हैं.
आधा दर्जन बराती जख्मी
समस्तीपुर. शहर के गोला रोड से खगड़िया गयी बरात में से आधा दर्जन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. समस्तीपुर पहुंचने पर सभी घायलों का उपचार निजी क्लिनिक में कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










