हिरासत से फरार वारंटी गिरफ्तार
समस्तीपुर. जीआरपी थाने से चकमा देकर फरार हुए वारंटी को रेल पुलिस ने दोबारा रेल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया. जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार रेल थाना कांड संख्या 38/13 में दरभंगा जिला के ब्रह्मपुरा निवासी रफीकु जमा व शमशाद अंजुम आरोपित है. इस पर दरभंगा के […]
समस्तीपुर. जीआरपी थाने से चकमा देकर फरार हुए वारंटी को रेल पुलिस ने दोबारा रेल परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया. जिसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार रेल थाना कांड संख्या 38/13 में दरभंगा जिला के ब्रह्मपुरा निवासी रफीकु जमा व शमशाद अंजुम आरोपित है. इस पर दरभंगा के ही मो. मुश्ताक ने आरोप लगा रखा है कि दोनों ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से उसे फेंक दिया था. इसी मामले में जीआरपी ने उसे शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर दरभंगा से समस्तीपुर लायी थी. थाना परिसर में आने के बाद शमशाद ने पुलिस को पेशाब करने की बात कही. इस पर उसे एक ओर खड़ा कर पुलिस दूसरी ओर जैसे ही मुड़ी कि वह फरार हो गया. रेल डीएसपी स्मिता सुमन का कहना है कि फरार वारंटी को वापस गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










