शंकराचार्य के आगमन को ले तैयारियों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. पीठ परिषद की आकस्मिक बैठक लक्ष्मीपुर मुहल्ला स्थित अमरनाथ मिश्र के आवास पर हुई. अध्यक्षता गणेश चौधरी ने की. इसमें जगदगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर के अप्रैल माह में बिहार आगमन को लेकर विशेष तैयारी एवं स्वागत से संबंधित गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक में शंकराचार्य के रोसड़ा में आगमन के प्रस्ताव को लेकर […]

विज्ञापन

रोसड़ा. पीठ परिषद की आकस्मिक बैठक लक्ष्मीपुर मुहल्ला स्थित अमरनाथ मिश्र के आवास पर हुई. अध्यक्षता गणेश चौधरी ने की. इसमें जगदगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर के अप्रैल माह में बिहार आगमन को लेकर विशेष तैयारी एवं स्वागत से संबंधित गहन विचार विमर्श किया गया. बैठक में शंकराचार्य के रोसड़ा में आगमन के प्रस्ताव को लेकर पीठ परिषद के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों में काफी उत्साह देखा गया. इसके लिए शीघ्र ही एक स्वागत समिति के गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही नगरवासियों एवं पीठ परिषद के सदस्यों एवं सनातन धर्मी भक्तों की बैठक अविलंब करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर गणेश वंदना व हनुमान चालीसा पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मौके पर प्रदेश शंकराचार्य कार्यक्रम प्रभारी एवं रीडर डा. इंदिरा झा, परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरनाथ झा, डा. परमानंद मिश्रा, डा. राम विलास राय, शशिकांत मिश्र, सजल कुमार, डा. रामजीनिश राय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन