होली में नहीं बजेगा डीजे : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. स्थानीय थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने की. इसमें उपस्थित लोगों को बताया कि होली पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मिलजुल कर मनाएं. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन पुलिस सादे लिवास में क्षेत्र में तैनात रहेगी. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

हसनपुर. स्थानीय थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने की. इसमें उपस्थित लोगों को बताया कि होली पर्व को सामाजिक समरसता के साथ मिलजुल कर मनाएं. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि होली के दिन पुलिस सादे लिवास में क्षेत्र में तैनात रहेगी. उन्होंने बताया कि होली के दिन क्षेत्र मे डीजे नहीं बजेगा. कहीं पर डीजे बजाने पर पकड़े जाने पर बजाने वाले व डीजे मालिक दोनों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने बताया कि शराब दुकानदारों को होली के दिन दुकान बंद रखने का निर्देश दिया जा चुका है. होली के दिन प्रखंड के सभी मसजिदों पर पुलिस की तैनाती होगी. उपस्थित लोगों को क्षेत्र में कहीं अप्रिय घटना होने की भनक लगने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने का अनुरोध किया गया. मौके पर सीओ अमरेंद्र कुमार, बीडीओ प्रेम कुमार यादव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रामनारायण मंडल, पूर्व मुखिया शिवचंद्र यादव, मुखिया रामदेव तांती, प्रभात यादव, बेचन पासवान, सुभाष सिंह, नित्यानंद सिंह, बब्बन चौधरी, अर्जुन शर्मा, रंजन महतो, अब्दुल कादिर, जयगोपाल राय, बटर राम, मदनलाल यादव, श्याम बिहारी चौधरी, मो. शकील, राज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन