प्रखंड कार्यालय पर वार्ड सदस्यों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17खानपुर. प्रखंड कर्यालय पर गुरुवार को प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बैनर तले धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष मो. अशरफ अली ने किया. इस दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17खानपुर. प्रखंड कर्यालय पर गुरुवार को प्रखंड के वार्ड सदस्यों ने अपने 12 सूत्री मांगों के समर्थन में बैनर तले धरना प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने की. संचालन जिला उपाध्यक्ष मो. अशरफ अली ने किया. इस दौरान सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि वार्ड सदस्यों को पूर्ण रुपेण अधिकार नहीं दिया जा रहा है जिसकी मांग की जा रही है. उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था का पूरा अधिकार देकर 29 विभागों को पूर्णरूपेण पंचायतीराज के अधीन करने की बात कही. वहीं ग्राम पंचायत की बैठक हर माह कर उसकी छायाप्रति वार्ड सदस्यों को देने पर बल दिया. पंचायत सचिव, राजस्व कर्मी, रोजगार सेवक आदि के नहीं रहने पर आक्रोश व्यक्त किया गया. वक्ताओं ने पंचायत कर्मी क ो कार्यालय अवधि में पंचायत भवन पर उपलब्ध रहने की मांग की. इसके बाद उनकी 13 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा. मौके पर सुरेंद्र राय, रघुनाथ पंडित, राजेंद्र कुमार, राम कुमार चौधरी, समशा खातून, सरजी देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन