आपूर्ति अनुश्रवण की बैठक में उठे कई मुद्दे
दलसिंहसराय. अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में हुई. अध्यक्षता एसडीओ सत्य नारायण महतो ने की. इसमें सदस्यों ने एलपीजी सब्सिडी की राशि बैंक खातों में पहुंचने को लेकर जानकारी मिलने में कठिनाई होने का मुद्दा उठाया. इसको लेकर गैस एजेंसी प्रबंधक राज कुमार ने निश्चित रूप से राशि बैंक खातों […]
दलसिंहसराय. अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक गुरुवार को अनुमंडलीय सभागार में हुई. अध्यक्षता एसडीओ सत्य नारायण महतो ने की. इसमें सदस्यों ने एलपीजी सब्सिडी की राशि बैंक खातों में पहुंचने को लेकर जानकारी मिलने में कठिनाई होने का मुद्दा उठाया. इसको लेकर गैस एजेंसी प्रबंधक राज कुमार ने निश्चित रूप से राशि बैंक खातों में उपभोक्ताओं को मिलने व बैंक से जानकारी की बात कही. वहीं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मालपुर पुरवारीपट्टी पंचायत में कुछ उपभोक्ताओं को लाभ से वंचित रहने का मुद्दा उठा. वहीं शहरी क्षेत्र के कुछेक डीलरों के अनियमितता बरतने समेत आपूर्ति से जुड़े अन्य मुद्दे छाये रहे. बैठक में नपं मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका, सूर्यदेव महतो, कृष्ण देव राय, विनोद समीर, मीना देवी, श्रद्धानंद चौधरी, उपेंद्र पोद्दार, नाजीर बीके झा मौजूद थे मगर अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के एमओ की अनुपस्थिति सदस्यों को खलती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










