सामाजिक समरसता के लिए मेला उपयुक्त

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 व 13समस्तीपुर. शहर के आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में शनिवार को वार्षिक बाल मेला का आयोजन हुआ. अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने की. उद्घाटन सपना पांडेय, संजीव गौतम, प्राचार्य सीके ठाकुर, जीएन झा, मनीष कुमार व मनीषा राय ने संयुक्त रुप से किया. मेला में उपस्थित […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 12 व 13समस्तीपुर. शहर के आदर्श नगर स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल में शनिवार को वार्षिक बाल मेला का आयोजन हुआ. अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने की. उद्घाटन सपना पांडेय, संजीव गौतम, प्राचार्य सीके ठाकुर, जीएन झा, मनीष कुमार व मनीषा राय ने संयुक्त रुप से किया. मेला में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा पर आधारित मेला संस्कृति सामाजिक सद्भाव, आपसी मेल मिलाप एवं भाइचारे के विकास के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है. जब क्रेता व विक्रेता छात्र-छात्राएं ही हों तो यह अविस्मरणीय हो जाता है. मेला में मधुबनी पेटिंग, साउथ इंडियन फूड व इटालियन फूड कॉर्नर आकर्षण का केंद्र बना रहा. मेला के आयोजन में अतुल, सुनी, अनिल, रिराज, लक्ष्मी, रानी, सितारा, अनुष्का, अनु, आकार, रतन, दिव्या आदि छात्र छात्राओं ने भाग लिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनामिका, बी. राय, गुंजन, कुणाल, जितेंद्र, मधुबाला, निभा, पूनम, रत्ना, रंजना, रश्मि, रवि रंजन, रिंकी, रुचि, संजीव, संतोष, अवधेश चौरसिया, आयुष, राम प्रवेश, जयवीर, आशा, अनुराधा, शबनम, सुनीता, मधुबाला, नीतू, सरस्वती, रीता, लीला आदि थे. धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक राजा नरेंद्र देव ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन