इंटर परीक्षा : प्रश्नों में उलझे रहे परीक्षार्थी

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6, 7 व 8संत पॉल सीनियर सेंकेंड्री स्कूल कल्याणपुर से तीन निष्कासितप्रतिनिधि, समस्तीपुर इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में भौतिकी विषय से पूछे गये प्रश्नों में ही परीक्षार्थी उलझे रहे. वहीं दूसरी पाली में भी इतिहास विषय से जुड़े प्रश्नों का हल करने में परीक्षार्थियों के पसीने निकल रहे थे. […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6, 7 व 8संत पॉल सीनियर सेंकेंड्री स्कूल कल्याणपुर से तीन निष्कासितप्रतिनिधि, समस्तीपुर इंटरमीडिएट परीक्षा के तीसरे दिन प्रथम पाली में भौतिकी विषय से पूछे गये प्रश्नों में ही परीक्षार्थी उलझे रहे. वहीं दूसरी पाली में भी इतिहास विषय से जुड़े प्रश्नों का हल करने में परीक्षार्थियों के पसीने निकल रहे थे. अनुमंडल स्थित सभी 41 परीक्षा केंद्रों में से अधिकांश केंद्रों का निरीक्षण पदाधिकारियों के द्वारा किया गया. सदर एसडीओ सुधीर कुमार गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल पहुुंच परीक्षा संचालन का जायजा लिया. इधर, डीएम एम. रामचंद्रुडु ने सभी केंद्राधीक्षकों को मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच अच्छी तरह से करने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि किसी भी केंद्र से परीक्षा के दौरान जांच के क्रम में मोबाइल प्राप्त होता है तो केंद्राधीक्षक के साथ साथ परीक्षार्थी पर भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियोंको परीक्षा केंद्र के आसपास भटकने वाले अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इधर, संत पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल कल्याणपुर परीक्षा के ंद्र से तीन परीक्षार्थियों के निष्कासित किये जाने की सूचना है. दलसिंहसराय : अनुमंडल मुख्यालय स्थित चार परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन भी परीक्षा शांतिपूर्ण रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन