समस्तीपुर न्यूज अपडेट ::::::::2
ट्रेन की ठोकर से बच्ची की मौतदलसिंहसराय . स्थानीय 33 नंबर गुमटी के निकट एक्सप्रेस ट्रेन की ठोकर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. उसकी पहचान भगवानपुर चकसेखू के भरत महतो की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में की गयी है. लोगों का बताना है कि जिस समय बच्ची गुमटी पर पहुंची उसी […]
ट्रेन की ठोकर से बच्ची की मौतदलसिंहसराय . स्थानीय 33 नंबर गुमटी के निकट एक्सप्रेस ट्रेन की ठोकर से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. उसकी पहचान भगवानपुर चकसेखू के भरत महतो की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में की गयी है. लोगों का बताना है कि जिस समय बच्ची गुमटी पर पहुंची उसी वक्त वहां से ट्रेन गुजर रहा था. अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयी. इसके कारण उसका सर बुरी तरह से जख्मी हो गया. लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया. जहां उसकी मौत हो गयी. सत्संगरोसड़ा . रामकृष्ण परमहंस के जन्म दिन पर श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद जी का दो दिनी सत्संग महोत्सव का आयोजन मुरादपुर चौक पर हुआ. प्रवचनकर्ता गोपाल प्रसाद राय व मुकेश श्रीवास्तव थे. मौके पर मोहन सिंह, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, रिंकू सिंह मौजूद थे.युवक ने किया विषपान रोसड़ा . सदर अस्पताल में गुरुवार की देर रात्रि एक युवक को भरती कराया गया. पुलिस को दिये बयान में उनके देउधा निवासी संजय साह अपना नाम बताया. साथ ही खुद ही विषपान करने की बात कही है. दूसरी ओर एक बाइक सवार युवक बाबू साहेब सहनी जख्मी हो गया. इसका प्राथमिक इलाज करने के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया.सीपीएम की बैठकविभूतिपुर . सीपीएम की बैठक नवीन चंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें कई निर्णय लिये गये. मौके पर रामदयाल भारती, राजगीर यादव आदि थे.शिक्षिका ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोपपूसा . उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा की शिक्षिका ने बीडीओ पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए डीएम को आवेदन दिया है. साथ ही उचित कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










