पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी

Updated:
विज्ञापन

जिले के 30 पैक्सों में होगा चुनावविभिन्न पदों के लिए नामांकन 9 व 10 मार्च को समस्तीपुर. जिले के 30 पैक्सों में चुनाव का बिगुल बज गया है. शुक्रवार को पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि कोरम के अभाव […]

विज्ञापन

जिले के 30 पैक्सों में होगा चुनावविभिन्न पदों के लिए नामांकन 9 व 10 मार्च को समस्तीपुर. जिले के 30 पैक्सों में चुनाव का बिगुल बज गया है. शुक्रवार को पैक्स चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि कोरम के अभाव में इन पैक्सों में वर्ष 2014 में चुनाव संपन्न नहीं हो सका था. प्रपत्र इ 1 में आम सूचना जारी किया गया है. यह चुनाव से संबंधित सूचना प्रखंडों में समिति कार्यालय के अलावा स्थानीय डाक घरों व प्रखंड कार्यालयांे में उपलब्ध करा दिया गया है. पैक्स चुनाव में अध्यक्ष व 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा. जिले के 30 पैक्सों में करीब 360 पदों के लिये चुनाव कराया जायेगा. जिसमें महिलाएं, पिछड़ा, अतिपिछड़ा,एस सी, एसटी के लिये 50 फीसदी पद आरक्षित होगी. अधिसूचना जारी होने के बाद पैक्सों में वित्तीय मामलों के फैसले पर रोक रहेगी. बताते चलें की आगामी 9 -10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन