कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ शुरू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17खानपुर. प्रखंड के सिमराह विक्रमपट्टी भोला चौक स्थित भगवती स्थान परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ शुरू हुआ. इसके पूर्व कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. विभिन्न मार्गों से होते हुए विक्रमपट्टी गांव स्थित बागमती नदी तट पर कन्याओं ने जल भर कर बैंड बाजा के साथ […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17खानपुर. प्रखंड के सिमराह विक्रमपट्टी भोला चौक स्थित भगवती स्थान परिसर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ सप्ताह श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ शुरू हुआ. इसके पूर्व कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली. विभिन्न मार्गों से होते हुए विक्रमपट्टी गांव स्थित बागमती नदी तट पर कन्याओं ने जल भर कर बैंड बाजा के साथ गांव का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची. जहां पंडित अमरनाथ शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया. मौके पर रमण कृष्ण शांडिल्य ने भक्तों के बीच मुक्ति पर कथा प्रवचन किया. यज्ञ कथा 25 फरवरी तक चलेगा. मौके पर पारसमणि, पंडित सुरेश झा, राम शंकर झा, मुखिया संजीव कुमार चौधरी, कमलेश प्रसाद यादव, रामाश्रय सिंह, रमाचंद्र राय, विंदेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, मनोज यादव, निदेश प्रसाद सहनी, सिकिंदर राय, आरसी प्रसाद यादव, भुवनेश्वर प्रसाद यादव आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन