पूर्व एचएम पर दो फीसदी पेंशन कटौती का लगा दंड

Updated:
विज्ञापन

आवेदन दे एचएम ने स्वीकारी थी अपनी भूल माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भेजा कार्यालय आदेशसमस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के पूर्व सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमरनाथ ठाकुर पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने दो फीसदी पेंशन (एक वषार्ें के लिए) कटौती का दंड लगाते हुए इनके ऊपर संचालित आरोप को समाप्त कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने […]

विज्ञापन

आवेदन दे एचएम ने स्वीकारी थी अपनी भूल माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने भेजा कार्यालय आदेशसमस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के पूर्व सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अमरनाथ ठाकुर पर कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त ने दो फीसदी पेंशन (एक वषार्ें के लिए) कटौती का दंड लगाते हुए इनके ऊपर संचालित आरोप को समाप्त कर दिया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को पत्र भेज उक्त कार्रवाई का आदेश दिया है. बताते चलें कि इसी स्कूल में कार्यरत तत्कालीन शिक्षक धीरेंद्र मुकुल ने श्री ठाकु र के विरुद्ध कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने व विभागीय आदेश की अवहेलना करने व वित्तीय अनियमितता का भी आरोप लगाते हुए लोकायुक्त कार्यालय में परिवाद पत्र दिया था. तत्कालीन डीइओ द्वारा जांच कर बिंदुवार प्रतिवेदन जब लोकायुक्त कार्यालय के उप सचिव को भेजा तो परिवादी श्री मुकुल द्वारा जांच प्रतिवेदन पर विरोध प्रतिक्रिया विरोध करते हुए फिर आवेदन दिया गया. लोकायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी ने क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक दरभंगा को गहन जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. 22 मई 12 को आरडीडीइ ने सेवानिवृत्त एचएम के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन समर्पित किया. इसी बीच सेवानिवृत्त एचएम ने आवेदन देकर आरोपों को स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की. साथ ही अंकित किया गया कि पंजीयन शुल्क के मद में प्रति छात्रा 5 रुपये वसूली करते हुए 340 छात्राओं से 1700 रुपये वसूल किये गये थे. जिसे बाद में छात्रकोष में जमा कर दिया. आरडीडीइ ए वासित ने बताया कि निदेशक के पत्र के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश डीइओ को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन