डीएम के जनता दरबार में पड़े 54 आवेदन

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित डीएम के जनता दरबार में 54 मामले आये. इसमें सेविका बहाली, शिक्षक नियोजन, भूमि विवाद, पेंशन, छात्रवृत्ति, इंदिरा आवास आदि से जुड़े मामले शामिल थे. कुबौली राम की विदेखा देवी ने शिक्षा नियोजन में गड़बड़ी तो उजियारपुर महेशपट्टी के कमलेश्वर महतो ने भूदान में मिली […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. समाहरणालय सभागार में गुरुवार को आयोजित डीएम के जनता दरबार में 54 मामले आये. इसमें सेविका बहाली, शिक्षक नियोजन, भूमि विवाद, पेंशन, छात्रवृत्ति, इंदिरा आवास आदि से जुड़े मामले शामिल थे. कुबौली राम की विदेखा देवी ने शिक्षा नियोजन में गड़बड़ी तो उजियारपुर महेशपट्टी के कमलेश्वर महतो ने भूदान में मिली जमीन पर कब्जा दिलाने की गुजारिश की. इसी तरह मोहनपुर की सोना देवी ने अतिक्रमण का तो दलसिंहसराय गौसपुर की कविता देवी इंश्यूरेंस के द्वारा भुगतान में आनाकानी की शिकायत की. डीएम ने मामलों पर गौर करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. साथ ही आवेदकों को यथाशीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया. मौके पर अपर समाहर्ता आपदा गौतम पासवान, डीइओ ब्रजेश कुमार ओझा, भूमि सुधार उप समाहर्ता शिव कुमार शैव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन