देश के सच्चे सिपाही थे स्व. झा : पूर्व विधायक
खानपुर. पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व. उपेंद्र नारायण झा देश के एक सच्चे सिपाही के रूप में थे. जिन्होंने देश की आजादी अपनी अग्रणी भूमिका निभायी थी. इनके साहसी भरी कदमों को भूलाया नहीं जा सकता है. उक्त बातें पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर ने कही. वे स्व. झा के पुण्य स्मृति पर उनके गांव शाहपुर में […]
खानपुर. पूर्व स्वतंत्रता सेनानी स्व. उपेंद्र नारायण झा देश के एक सच्चे सिपाही के रूप में थे. जिन्होंने देश की आजादी अपनी अग्रणी भूमिका निभायी थी. इनके साहसी भरी कदमों को भूलाया नहीं जा सकता है. उक्त बातें पूर्व विधायक चन्द्रबली ठाकुर ने कही. वे स्व. झा के पुण्य स्मृति पर उनके गांव शाहपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय झा सच्चे समाजसेवी कुशल व्यक्तित्व व प्रखर वक्ता भी थे. जिन्होने देश की आजादी में हाथ बटाने के साथ-साथ एक अच्छे अमीन की भूमिका में समाज की सेवा भी की . इसके पूर्व उपस्थित लोगों ने स्व. झा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए, उनके सच्चे मागार्ें पर चलने का संकल्प लिया. वहीं इधर समाजसेवी श्यामाकांत झा ने शाहपुर अंगारघाट पुल के दोनों तरफ पहुंच पथ बनाने की मांग उठाते हुए पूर्व विधायक से इस ओर पहल करने की बात कही. जिस पर पूर्व विधायक श्री ठाकुर ने सरकार व मंत्रियों से मिलकर पहुंच पथ की ओर पहल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या साह ने की. धन्यवाद ज्ञापन पैक्स अध्यक्ष रामानन्द झा ने किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष बालेश्वर सिंह जिला पार्षद सीता देवी, श्यामाकांत झा, डॉ रामाकांत झा सुमन, महेंद्र नारायण झा, राम नारायण महतो, विनोद कुमार सिंह, रामचंद्र महतो, भोगानंद झा, बाबू नारायण राम, अब्दुल खालिक अंसारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










