महिलाएं बिना संकोच कर पायेंगी शिकायत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समस्तीपुर : अब महिलाएं बिना संकोच के थानों में अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी़ महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी होगी़ सरकार के निर्देश पर अनुमंडल मुख्यालय के थाना में महिलाओं के लिए विशेष कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस पर कार्रवाई शुरू हो गयी है़ जानकारी के अनुसार महिला विकास निगम, समाज कल्याण […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : अब महिलाएं बिना संकोच के थानों में अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी़ महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी होगी़ सरकार के निर्देश पर अनुमंडल मुख्यालय के थाना में महिलाओं के लिए विशेष कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस पर कार्रवाई शुरू हो गयी है़
जानकारी के अनुसार महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा डीएफआइडी संपोषित स्वास्थ्य परियोजना के तहत महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए वृहत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है़
इस कार्यक्रम के तहत अनुमंडल मुख्यालय के थाना में विशेष महिला कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस कोषांग गठन का मुख्य उद्देश्य थानों में महिलाओं के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जाना है़ ताकि हिंसा से पीड़ित महिलाएं बिना संकोच के साथ थाना में अपनी बात कह सक़े उनकी बातों पर त्वरित कार्रवाई के साथ साथ थाना द्वारा प्रदत्त सेवा का लाभ मिल सक़े इस कोषांग के माध्यम से घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा़
जबकि महिला हेल्प लाइन एवं पुलिस थानों के बीच समन्वय स्थापित कर पीड़ित महिलाओं को त्वरित लाभ पहुंचाने की कोशिश की जायेगी़ कोषांग के लिये आधारभूत संरचना, श्रम बल एवं क्षमतावर्धन की भी विस्तृत योजना बनायी गयी है़ जिला योजना पदाधिकारी डी राम ने बताया कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अनुमंडल मुख्यालय के थाना में पर्याप्त स्थान चिह्न्ति कर सूची भेजने का निर्देश एसपी को दिया गया है़ ताकि कोषांग का संचालन जल्द शुरू हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










