आयकर विभाग ने चलाया विशेष सर्वे अभियान
व्यवसायियों में मचा हड़कंप फोटो संख्या : 9चिकित्सालय व प्रतिष्ठान का किया सर्वेसमस्तीपुर. आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के आदर्श नगर व मारवाड़ी बाजार स्थित बसंत मार्केट पहुंच विशेष सर्वे अभियान चलाया. आयकर विभाग के इस कार्रवाई के बाद से शहर के अधिकांश व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. आयकर की टीम सर्वप्रथम आदर्शनगर […]
व्यवसायियों में मचा हड़कंप फोटो संख्या : 9चिकित्सालय व प्रतिष्ठान का किया सर्वेसमस्तीपुर. आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के आदर्श नगर व मारवाड़ी बाजार स्थित बसंत मार्केट पहुंच विशेष सर्वे अभियान चलाया. आयकर विभाग के इस कार्रवाई के बाद से शहर के अधिकांश व्यवसायियों में हड़कंप मच गया. आयकर की टीम सर्वप्रथम आदर्शनगर स्थित डॉ महेंद्र शर्मा के निजी क्लिनिक पहुंच गहन जांच पड़ताल की. वहीं बसंत मार्केट स्थित पुष्पांजलि प्रतिष्ठान की भी जांच की. मीडिया के पहुंचते ही आयकर सर्वे की जानकारी देने से विभाग के अधिकारी बचते रहे. हालांकि दोनों स्थलों पर देर शाम तक टीम विभिन्न फाइलों व कागजातों को खंगालती रही. जानकारी के मुताबिक आयकर के द्वारा चलाये जा रहे इस विशेष सर्वे में समस्तीपुर, सीतामढ़ी व बेतिया के पदाधिकारी शामिल थे. टीम में समस्तीपुर के आयकर अधिकारी विनोद कुमार, सीतामढ़ी के आयकर अधिकारी अबुल कलाम अंसारी, समस्तीपुर के आयकर निरीक्षक विजय कुमार पॉल, सीतामढ़ी के सूरज कुमार व बेतिया के पंकज कुमार उपस्थित थे. सूत्रों की माने तो सर्वे के उपरांत दोनों स्थलों से आयकर विभाग को काफी मात्रा में टैक्स प्राप्ति होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










