चैंपियन खिलाडि़यों को किया गया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी विश्वविद्यालय के चैंपियन खिलाडि़यों को एएनडी कॉलेज पटोरी के प्रांगण में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एलपी जायसवाल ने की. पीटीआइ शशिभूषण पांडेय के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मिट में चैंपियन […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16प्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी विश्वविद्यालय के चैंपियन खिलाडि़यों को एएनडी कॉलेज पटोरी के प्रांगण में शुक्रवार को सम्मानित किया गया. इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एलपी जायसवाल ने की. पीटीआइ शशिभूषण पांडेय के संचालन में आयोजित इस सम्मान समारोह में अंतर महाविद्यालय एथलेटिक मिट में चैंपियन खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया जिसमें छात्र कौशिक, विश्वजीत भारती, कुणाल राज, दीपक कुमार, सिद्धार्थ चौधरी, सौरभ, मुगल कुमार, सुमित व छात्रा बेबी कुमारी, धनवंती कुमारी, पुष्पा कुमारी, श्रुति श्रेष्ठा, स्वीकृति कुमारी, रूबी कुमारी, शालू कुमारी, सोनी कुमारी, रूचि कुमारी, गिन्नी कुमारी को सम्मानित किया गया. साथ ही खेल में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजीव कुमार पांडेय, अभिषेक कुमार, नवनीत सिन्हा चंचल, विकास कुमार व नूतन कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डॉ डीएन चौरसिया, शरदेन्दु, डॉ रवींद्र तिवारी, डॉ एचएन साह, गौरी सिंह, पीटीआई श्यामलाल सिंह सहित काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष एएनडी कॉलेज में ही इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था जिसमें महाविद्यालय ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीतकर विश्वविद्यालय में रिकार्ड स्थापित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन