बीएसएनएल की शिविर की तैयारियां शुरू
समस्तीपुर. बीएसएनएल आगामी 16 फरवरी से दूरसंचार शिविर का आयोजन करने जा रहा है. यह पूरे फरवरी महीने चलेगा. इस शिविर में जहां नये कनेक्शन दिये जायेंगे. वहां पुराने विवादों का निबटारा भी किया जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुए सहायक महाप्रबंधक एस के झा ने बताया की इसमें पुराने नंबरों का समायोजन भी किया […]
समस्तीपुर. बीएसएनएल आगामी 16 फरवरी से दूरसंचार शिविर का आयोजन करने जा रहा है. यह पूरे फरवरी महीने चलेगा. इस शिविर में जहां नये कनेक्शन दिये जायेंगे. वहां पुराने विवादों का निबटारा भी किया जायेगा. इस बाबत जानकारी देते हुए सहायक महाप्रबंधक एस के झा ने बताया की इसमें पुराने नंबरों का समायोजन भी किया जायेगा. इसमें शिवाजीनगर, चांदचौर मथुरापुर,सोनसा में 16 फरवरी, कापन, उजियारपुर, चकमहेसी में 18 फरवरी को शिविर लगेगा. इसी तरह महरौर, राणा गंगेश्वर नगर, साजनपुर में 19 फरवरी को शिविर लगाया जायेगा. वहीं पटसा,पांड़, श्रीपुरगाहर में 20 फरवरी और मंगलगढ़, हरपुर बोचहा, सादीपुर सिमराहा में 21 फरवरी को शिविर का आयोजन होगा. इसी तरह पतैलिया, मोहिउद्दीननगर, बरहेता में 23 फरवरी और लगमा, धमौन, चकवाखड़ में 24 फरवरी को शिविर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










