छापेमारी में 53 बैग उर्वरक बरामद
बिथान. प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत के चंदौली चौक स्थित स्व. रामेश्वर साव के पुत्र प्रमोद साव के खाद दुकान पर गुप्त सूचना पर छापेमारी हुई. इसका नेतृत्व बीडीओ आर राज व बीएओ मो. जावेद हसन ने संयुक्त रूप से किया. इस क्रम में अवैध रूप से बिक्री की जा रही चांद छाप यूरिया 37 […]
बिथान. प्रखंड क्षेत्र के सखवा पंचायत के चंदौली चौक स्थित स्व. रामेश्वर साव के पुत्र प्रमोद साव के खाद दुकान पर गुप्त सूचना पर छापेमारी हुई. इसका नेतृत्व बीडीओ आर राज व बीएओ मो. जावेद हसन ने संयुक्त रूप से किया. इस क्रम में अवैध रूप से बिक्री की जा रही चांद छाप यूरिया 37 बोरा, उत्तम पोटाश 9 बैग, मिक्स बीस-बीस तेरह खाद 5 बोरा, डीएपी 1, उत्तम डीएपी 1, कुल 53 बोरा अवैध खाद बरामद हुआ. इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया. बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र यूरिया खाद को लेकर पिछले कई दिनों से किसानों ने सड़क जाम, बाजार बंद कर दिया था. लेकिन प्रखंड से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर यह अवैध कालाबाजारी कर खाद को बेचा जा रहा था. वहीं दुकान के इसका लाइसेंस भी नहीं है. बीएओ ने बताया कि शुक्रवार को जब्ती सूची बनाकर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. दुकानदार फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










