अनुमंडल मुख्यालय के थानों में बनेगा 'महिला विशेष कोषांग'

Updated:
विज्ञापन

घरेलू हिंसा से किया जायेगा महिलाओं का संरक्षण महिलाएं बिना संकोच कर पायेंगी शिकायतप्रतिनिधि, समस्तीपुरअब महिलाएं बिना संकोच के थानों में अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी़ महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी होगी़ सरकार के निर्देश पर अनुमंडल मुख्यालय के थाना में महिलाओं के लिए विशेष कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस पर कार्रवाई […]

विज्ञापन

घरेलू हिंसा से किया जायेगा महिलाओं का संरक्षण महिलाएं बिना संकोच कर पायेंगी शिकायतप्रतिनिधि, समस्तीपुरअब महिलाएं बिना संकोच के थानों में अपनी शिकायत दर्ज करा पायेंगी़ महिलाओं की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई भी होगी़ सरकार के निर्देश पर अनुमंडल मुख्यालय के थाना में महिलाओं के लिए विशेष कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस पर कार्रवाई शुरू हो गयी है़ जानकारी के अनुसार महिला विकास निगम, समाज कल्याण विभाग द्वारा डीएफआइडी संपोषित स्वास्थ्य परियोजना के तहत महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को रोकने के लिए वृहत कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है़ इस कार्यक्रम के तहत अनुमंडल मुख्यालय के थाना में विशेष महिला कोषांग का गठन किया जायेगा़ इस कोषांग गठन का मुख्य उद्देश्य थानों में महिलाओं के प्रति संवेदनशील एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जाना है़ ताकि हिंसा से पीडि़त महिलाएं बिना संकोच के साथ थाना में अपनी बात कह सके़ उनकी बातों पर त्वरित कार्रवाई के साथ साथ थाना द्वारा प्रदत्त सेवा का लाभ मिल सके़ इस कोषांग के माध्यम से घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा़ जबकि महिला हेल्प लाइन एवं पुलिस थानों के बीच समन्वय स्थापित कर पीडि़त महिलाओं को त्वरित लाभ पहुंचाने की कोशिश की जायेगी़ कोषांग के लिये आधारभूत संरचना, श्रम बल एवं क्षमतावर्धन की भी विस्तृत योजना बनायी गयी है़ जिला योजना पदाधिकारी डी राम ने बताया कि इसे सवार्ेच्च प्राथमिकता देते हुए अनुमंडल मुख्यालय के थाना में पर्याप्त स्थान चिह्नित कर सूची भेजने का निर्देश एसपी को दिया गया है़ ताकि कोषांग का संचालन जल्द शुरू हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन