राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होगी काजल
रोसड़ा, प्रतिनिधि . अपने ननिहाल शहर के लक्ष्मीपुर मुहल्ले में रहकर पढ़ाई कर रही काजल कुमारी (17) ने प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे सूबे का नाम रौशन किया है. उसे आगामी 16 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा. गुरुवार को काजल अपने शिक्षक के साथ दिल्ली […]
रोसड़ा, प्रतिनिधि . अपने ननिहाल शहर के लक्ष्मीपुर मुहल्ले में रहकर पढ़ाई कर रही काजल कुमारी (17) ने प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरे सूबे का नाम रौशन किया है. उसे आगामी 16 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा. गुरुवार को काजल अपने शिक्षक के साथ दिल्ली के रवाना हुई. स्काउट एवं गाइड के क्षेत्र में काजल ने एक दर्जन से अधिक प्रशस्ति पत्र प्राप्त की है. वहीं वर्ष 14 में राष्ट्रपति आवार्ड के लिए आयोजित परीक्षा में सूबे में मात्र 8 लड़की ही सफल हो सकी थी. जिसमें 4 जिले की थी. इन सफल लड़कियों की दोबारा परीक्षा हुई. जिसमें एक मात्र काजल ही चुनी गयी. काजल सिंघिया प्रखंड के बंगरहटा गांव निवासी मनोज कुमार सिंह व सुगंधा देवी की पुत्री है. काजल ने बताया कि फिलवक्त वह बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है. उन्होंने अपनी सफलता को श्रेय नाना स्व. रामचंद्र सिंह व मामा कुंदन सिंह, चंदन सिंह व रंजन सिंह को देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










